हिमाचल आजकल
शिमला। देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पवर स्टेशन में आज एनजेएचपीएस मैदान, झाकड़ी में आयोजित दो दिवसीय एसजेवीएन आंतर इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट का समापन हुआ । इस प्रतियोगिता में एसजेवीएन की 6 परियोजनाआें की टीमों होस्ट टीम एनजेएचपीएस, आरएचपीएस,निगम मुख्यालय, एलएचईपी, एसडीएचईपी व डीएसएचईपी ने प्रतिभागिता दर्ज की और सभी टीमों ने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक परियोजना प्रमुख मनोज कुमार और अनामिका कुमार ने आंतर इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2024-25 के विजेताआें को सम्मानित किया। आंतर इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में आरएचपीएस,एनजेएचपीएस व एसडीएचईपी की टीमों ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया व महिला वर्ग में एनजेएचपीएस, एलएचईपी व आरएचपीएस की टीमों ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी प्रतिभागियों ने उत्ष्ट प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना व अद्वितीय उत्साह की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।

इस प्रतियोगिताओं 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 4100 मीटर रिले रेस, शट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हाइ जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों के खेल कौशल और आयोजकों की प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम के आगाज अवसर पर उपस्थित परियोजना प्रमुख एलएचईपी सुनील चौधरी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों के बीच सामूहिकता और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।


| All Rights Reserved | Website By :