हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया है अपनी मलकियत से फ्यूल वुड ,जलाने की लकड़ी काटने व इसे बाहर भेजने के अधिकार को बहाल करने बारे सरकार से बात करेंगी। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उनसे मिलने आए जिला हमीरपुर, कांगड़ा,ऊना व चंबा जिला के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बताया कि वर्षों से उनके पास यह अधिकार सरकार ने दिया था कि वह अपनी मलकियत से फ्यूल वुड काट कर सरकार को टैक्स जमा करवा कर इसे बाहर बेचे। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर इसके बाहर भेजने पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने क इस प्रतिबंध से उनकी आर्थिक स्थिति पर जहां एक आेर विपरीत असर पड़ रहा है वही दूसरी आेर सरकार के खजाने को भी भारी नुकसान होगा । कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह उस लकड़ी को अपनी मलकियत से काटते है जो केवल जलाने के काम ही आती है। यह कोई इमारती लकड़ी नही है। वह जितने पेड़ काटते हैं उससे अधिक लगाते भी है।
जलाने की लकड़ी काटने को लेकर सरकार से मामला उठाएया जाएगा : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :