Saturday, August 1, 2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हमीरपुर में गणतंत्र दिवस के समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली

हिमाचल आजकल

शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 76 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कॉलेज ग्राउंड, हमीरपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस के समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और भारत माता के गौरव को नमन किया।

शिक्षा मंत्री ने समारोह में उपस्थित जनता को संबोधित किया व उसके उपरांत उत्कृष्ट नागरिको, पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित कर सभी देश व प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान माननीय विधायक सुरेश कुमार, पूर्व विधायक कैप्टन रणजीत सिंह , कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा और मनजीत डोगरा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती,कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा व कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, भूतपूर्व सैनिक गण, कार्यवाहक डीसी राहु चौशन, एसपी भगत सिंह ठाकर, जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी व छात्र -छात्राएं सहित नगरवासी मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles