Saturday, August 1, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

तिरंगा कार्यक्रम में देशभक्ति के विभिन्न रंगों की मिली झलक
हिमाचल आजकल
शिमला। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पवर स्टेशन में देशभक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह के शुरुआत में मुख्य अतिथि, कार्यकारी निदेशकध्परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया । तत्पश्चात् उन्होंने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हिम्पेस्को व दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों की विभिन्न टुकडिय़ों द्वारा शानदार परेड की सलामी ली । ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने अपने संबोधन में परियोजना के अधिकारी व कर्मचारियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए जान की आहुति देने वाले साहसी रणबांकुरों को विनम्र शश्रद्धांजलि अर्पित की ।

उन्होंने कहा, ष्नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पवर स्टेशन न केवल ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह दिन हमें हमारे कर्तव्यों और संविधान के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने एसजेवीएन की उपलब्धियों और इसके सत्त विकास की योजनाओं  पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियोंध्कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और परियोजना के संचालन में उनके योगदान की सराहना की।
इसी कड़ी में परियोजना प्रमुखध्कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार ने स्थानीय प्रेक्षागृह में आयोजित किए गए तिरंगा कार्यक्रम का भी शुभारंभ परम्परानुसार दीप प्रज्जवलित कर किया । देशभक्ति की केंद्रीय थीम पर आधारित इस आंतर समूह गीत प्रतियोगिता में एनजेएचपीएस की 8 टीमों ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की , जिसमें ओपीएच  व सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने प्रथम स्थान , एचआर, सीएसआर व हॉस्पिटल की संयुक्त टीम ने द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान की ओएंडएम  डैम नाथपा की टीम ने हासिल किया । इस अवसर पर ऑफिसर लेडीज क्लब और स्टाफ लेडीज क्लब की टीम ने भी समूह गान की बेहतरीन प्रस्तुति प्रदान की। देश भक्ति में सराबोर समारोह में परियोजना प्रमुख द्वारा भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई।
इस कार्यक्रम का अंतिम चरण पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न हुआ । परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार व उनकी धर्मपत्नी अनामिका कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में सभी प्रतिभागी टीम को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष, सीआईएसएफ के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। अंत में विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) मनीष शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करके कार्यक्रम का समापन किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles