हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की शुराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत झागटान के झड़ाशली गांव से संबंध रखने वाले देवी लाल क्लेटा, बलबीर क्लेटा, अतर सिंह सांटा, हरीश सांटा, संजीव काल्टा, कमाल चंद क्लेटा, सुख चैन पंवार, रोहित क्लेटा, नरेंद्र काल्टा व मनमोहन पंवार ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शुराचली जोन के अध्यक्ष कुलदीप चौहान, ग्राम पंचायत झागटान की प्रधान नीता नेगी, उप प्रधान सरलेश झेगटा, पूर्व उप प्रधान सुरेंदर नेगी, ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष दीपक काल्टा भी उपस्थित रहे।
जुब्बल के झड़ाशली गांव के 10 परिवार कांग्रेस में शामिल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :