हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत मढ़ोल की हरिजन बस्ती से नगरकोटी मंदिर-शेलापानी-जोहट संपर्क सडक़ को स्तरोन्नत करने के लिए घ्6 करोड़ 60 लाख रुपए व उबादेश की ग्राम पंचायत बाघी व क्यारवीं की मातलु सराह-बघाल संपर्क सडक़ के स्तरोन्नत कार्य के लिए 2 करोड़ 62 लाख रुपए स्वीकृत करवाने पर ग्राम पंचायत मढ़ोल, ग्राम पंचायत बाघी व ग्राम पंचायत क्यारवीं के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर उनका आभार जताया। दोनों सडक़ों के स्तरोन्नत का कार्य विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत नाबार्ड वित्त पोषण के तहत 9 करोड़ 22 लाख रुपए की राशि से किया जाएगा। इस दौरान ब्लक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, ग्राम पंचायत मढ़ोल के प्रधान चंदर रांगटा, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, पंचायत वार्ड सदस्य कृष्णा झांगटा, पूर्व उप प्रधान यशवंत मैहता, ग्राम पंचायत बाघी के प्रधान रूप लाल जस्टा, उप प्रधान सौरव रौहटा, पंचायत समिति सदस्य हरिदत्त, पूर्व प्रधान पूरण चन्द रौहटा, राजिन्दर खोलटा, जीत राम बस्टा व ग्राम पंचायत क्यारवीं के उप प्रधान विकास रपटा भी उपस्थित रहे।



| All Rights Reserved | Website By :