हिमाचल आजकल
शिमला। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने अपने एमओयू एनर्जी लक्ष्य 7000 (2024-25) मिलियन यूनिट्स को दूसरी सबसे तीब्रता से ऊर्जा उत्पादन करने की उपलब्धि हासिल की। इस स्टेशन ने 26 जनवरी को रात्रि 7 बजे एमओयू लक्षय 7000 मियू की दूसरी सबसे तीव्र एेतिहासिक कीर्तिमान को पार कर गया स
यह कीर्तिमान पिछले रिकर्ड जो कि 28 जनवरी को दूसरे सबसे तेज 7000 मियू (दूसरा सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन) को पार करते हुए दूसरा सबसे तेज 7000 एमयू ऊर्जा उत्पादन है। सबसे तेज 7000 एमयू ऊर्जा उत्पादन 4 जनवरी, 2012 को प्राप्त किया गया था, जो अब तक के सबसे अधिक वार्षिक ऊर्जा उत्पादन के दौरान हासिल किया गया था। यह अविश्वसनीय ऊर्जा दस महीनों में हासिल की गई है, जिसमें परियोजना ने लगातार 116 दिन 110 फीसदी संयत्र ओवेर्लोडिंग के साथ 1650 क्षमता के साथ उत्पादन किया ।
एनजेएचपीएस सतलुज नदी पर स्थित है और सतत्त ऊर्जा उत्पादन में एक प्रमुख योगदानकर्ता है। इस परियोजना ने अत्याधुनिक तकनीकों और कुशल जल प्रबंधन के माध्यम से यह लक्ष्य हासिल किया है । एनजेएचपीएस को देश का पहला हाइड्रो पावर स्टेशन होने का गौरव प्राप्त है, जहां सेंट्रल रोबोटिक हार्ड कोटिंग सुविधा स्थापित किया गया है, जो बिजली उत्पादन के उपकरणों के कोटिंग एवं रखरखाव में मदद करती है। इसके अतिरिक्त, एनजेएचपीएस को भारत की पहली बहुउद्देशीय हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना स्थापित करने का गौरव भी प्राप्त है।
परियोजना प्रमुख ने अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक निदेशक मंडल का भी उनके दिशा निर्देश व परस्पर सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने प्रति, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े समस्त भागीदारों, भारत सरकार विद्युत मंत्रालय, हिमाचल सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने एमओयू लक्ष्य 7000 मिलियन यूनिट्स दूसरी सबसे तीव्रता से उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :