हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शिमला में आयोजित जीवन कौशल पाठ्यक्रम को साकार करने में सहयोग देने के लिए भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए माइंडफुलनेस पाठ्यक्रम के अंतर्गत जीवन कौशल’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
हिमाचल सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा को अधिक समग्र और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक दृष्टि से, बल्कि मानसिक, सामाजिक और व्यवहारिक रूप से भी सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर समग्र शिक्षा निदेशक श्री राजेश शर्मा, स्कूली शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, समग्र शिक्षा के अधिकारी, माइंडफुलनेस कार्यक्रम की स्टेट कोऑर्डिनेटर सीमा वर्मा और अन्य कोऑर्डिनेटर के अलावा भारती एयरटेल फाउंडेशन के हैड प्रोग्राम एंड ऑपरेशन्स समीर शाह, हिमाचल और पंजाब के रीजनल हैड प्रवीण चौधरी, एयरटेल के स्टेट हैड श्री कैलाश पंत सहित ब्रजेश भारद्वाज और वीना त्यागी सहित ऑनलाइन माध्यम से शिक्षक भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।




| All Rights Reserved | Website By :