हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की पंचायत पराली के नकटाड़ा गांव से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मनोज चौहान और पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत पराली महेश शर्मा (शास्त्री) व उबादेश क्षेत्र की उप तहसील कलबोग के पूजेली गांव से विद्यादत्त शर्मा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया।



| All Rights Reserved | Website By :