टीम सुर मंदिर रामपुर बुशहर ने अपनी प्रस्तुति से किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
हिमाचल आजकल
शिमला। देश की सबसे बड़ी परियोजना नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ 38वां स्थापना दिवस मनाया गया। नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में 38वें स्थापना दिवस का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश टीम सुर मंदिर रामपुर बुशहर के गायक दीपक मेहता, गायक टी आर कश्यप, गायिका रमना भारती, गायक यश कश्यप व गायक विनेश जोशी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समस्त दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा व परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें ।



| All Rights Reserved | Website By :