Friday, February 27, 2026

जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस का मजबूत संगठन : विदित चौधरी

हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन हैं। कांग्रेस पार्टी सक्रिय  कार्यकर्ताओं की संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करेगी और हर वर्ग को संगठन में वरीयता मिलेगी। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी विदित कुमार चौधरी ने सोमवार को कोटखाई में कांग्रेस  कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई के कांग्रेस  कार्यकर्ताओं की पूरे हिमाचल प्रदेश में अलग पहचान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जुब्बल-नावर-कोटखाई में अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्य करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के सभी जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, अग्रणी संगठन युवा कंग्रेस, महिला कंग्रेस, इंटक, सेवादल, अनुसूचित जाति विभाग, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, किसान कंग्रेस, सोशल मीडिया के पदाधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles