हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नगर पंचायत कोटखाई के दरबार में डूबने से हुई हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। रोहित ठाकुर ने तहसीलदार कोटखाई और खंड चिकित्सा अधिकारी को आपदा राहत नियमावली के तहत प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता राशि ज़ारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनता से खड्डों (छोटी नदियों) और अन्य जल स्रोतों के पास अत्याधिक सावधानी बरतने की अपील की हैं।


| All Rights Reserved | Website By :