Sunday, March 1, 2026

थरोला-पुजैई, डोलीधार-जैल व कशैडा संपर्क सडक़ की हुई पासिंग

क्षेत्र की जनता ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में तीन सडक़ संपर्क मार्गों की सोमवार को सफल पासिंग हुई है। इसमें कोटखाई क्षेत्र के ग्राम पंचायत थरोला की थरोला-पुजैई संपर्क सडक़, जुब्बल क्षेत्र के ग्राम मंढोल की डोलीधार-जैल संपर्क सडक़ व ग्राम पंचायत सारी की कशैडा संपर्क सड फ क़ शामिल हैं। स्थानीय लोंगो का मनना है कि इन सडक़ों की सफल पासिंग से न केवल आवागमन को गति मिलेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और कृषि आधारित आजीविका को भी मजबूती प्राप्त होगी। ग्राम पंचायत थरोला, ग्राम पंचायत मंढोल व ग्राम पंचायत सारी की जनता व लाभार्थियों ने सडक़ों की सफलतापूर्वक पासिंग के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर यशवंत जस्टा उपाध्यक्ष पंचायत समिति जुब्बल कोटखाई, गुरमीत सिंह नेगी,एसडीएम, कलम सिंह चौहान नायाब तहसीलदार कोटखाई, हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी, जोगिंदर सिंह प्रधान ग्राम पंचायत थरोला, चन्दर रांगटा प्रधान ग्राम पंचायत मंढोल, अनु रांगटा प्रधान ग्राम पंचायत सारी, फेमुदीन उप प्रधान ग्राम पंचायत सारी, सुरेश चौहान, कांग्रेस पार्टी थरोला के जोन प्रभारी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेन्दर चौहान व सोहन लाल चौहान व कई लोग उपस्थित रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles