Sunday, March 1, 2026

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के केलवी गांव में आयोजित पालकी प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत

बरथाटा, कठासु व बटाड क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास : रोहित ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सोमवार को जुब्बल के केलवी गांव में देवता रैठी बनाड़ की नवनिर्मित पालकी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि देवता रैठी बनाड़ बढ़ाल, बटाड, कठासु, सोजला व केलवी सुंटा के 4 गांव के संयुक्त आराध्य देवता है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से पूरे भारत में विख्यात है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता इतनी मनमोहक है कि स्वर्गलोक के देवता भी यहां निवास करने को विवश हो जाते है। उन्होंने यह भी बताया कि रैठी बनाड़ देवता उनके आराध्य देवता है और वह अपने आप को भाग्यशाली मानते है कि आज उन्हें इस आयोजन में आने का और देवता का आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने इस आयोजन में आये हुए सभी श्रद्धांलुओं और ग्रामवासियों को बधाई और शुभकामनायें दी।
रोहित ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत बरथाटा, कठासु, बटाड़ और इस सम्पूर्ण क्षेत्र से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक संबंध है और पिछले 2 वर्षों से अधिक समय के कार्यकाल में इस क्षेत्र में समुचित विकास सुनिश्चित हुआ है जिसमे कि विभिन्न सडक़ें और भवन निर्माण शामिल है।


इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों ने बताया कि देवता रैठी बनाड़ की नवनिर्मित पालकी को करीब 4 दशकों के बाद दुबारा बनाया गया है जिसमे सभी 4 गांव के लोगों ने सहयोग दिया गया है। इस निर्माण कार्य को किन्नौर जिला के निचार से आये कारीगरो द्वारा अंजाम दिया गया है।
इस अवसर पर देवता रैठी बनाड़ के वजीर रमेश कुमार, पुजारी सचिदानंद शर्मा, माली जयपाल शर्मा, भंडारी बढ़ाल यशवंत लालटा, भंडारी कठासु नरवीर सिथटा, भंडारी बटाड़ नरेन्द्र स्टेटा, और भंडारी देवघार जोगिंदर धलटा व नरवीर प्रेमी, महेंद्र राजटा, राकेश चांटा, यशवंत धलटा के अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीमसिंह झौटा और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री 11 जून को धार में वॉलीबल प्रतियोगिता में करेंगे शिरकत
शिक्षा मंत्री 11 जून शाम 5 बजे नवयुवक मंडल, धार द्वारा आयोजित 8वां शान-ए-धार जमींदार (धार उत्सव) वॉलीबल खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं  से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles