हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत नंदपुर के रुहिल गाँव से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रताप सोपटा, रजनीश डॉड, सुरेन्द्र सिथ्टा व सुनील घेजटा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
इस दौरान सुरेश दिल्टा, भोपिन्दर सोपटा , कानीश दिल्टा , राय सिंह चौहान, ललित बाल्टू व अनिल बाल्टू भी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :