Monday, March 2, 2026

विक्रमादित्य सिंह ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की

हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीते सोमवार देर शाम दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने घटासनी-शिल्हा-बधानी-भूभूजोत-कुल्लू सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि पठानकोट-मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की जरूरत है। इससे लगभग 55 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। यह सडक़ एक स्थाई राजमार्ग के रूप में कार्य करेगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस परियोजना को मंजूरी देने का आग्रह किया।
राजनाथ सिंह ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles