हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल के शराचली क्षेत्र की झगटान पंचायत से प्रदीप मानटा, विनोद मानटा व ईश्वर सिंह चौहान ( आशु ) शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए है। रोहित ठाकुर ने सभी का कांग्रेस में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत झगटान से उप प्रधान शरलेश झगटा, पूर्व प्रधान सुरेंद्र नेगी, सेवानिर्वित उप विभागीय अधिकारी चमन भागटा, मेदर सिंह भागटा, राविंदर भागटा, नव युवक मंडल के प्रधान सुरजीत दथान, नव युवक मंडल के उप प्रधान सुशील सुबरेटा, दयाल सिंह व विनोद मोलटा भी मौजूद रहे।
जुब्बल की झगटान पंचायत केे भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :