Sunday, January 11, 2026

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में हो रहा अभूतपूर्व विकास : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने देवरीघाट और धार में आयोजित खेल प्रतियोगिताआें में की शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को जुब्बल कोटखाई नावर में दो अलग-अलग खेल प्रतियोगिताआें में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने पहले चरण में देवरीघाट में नवयुवक मण्डल गुजान्दली द्वारा आयोजित जीपीएल सीजन 7 क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में क्रिकेट जैसे खेल की प्रतियोगिताएं करवाना आसान कार्य नहीं है क्यूंकि हमारे क्षेत्र में क्रिकेट के लिए खुले मैदानों की उपलब्धता कम है। फिर भी एेसे आयोजन करवाना एक प्रशंसनीय कार्य है। रोहित ठाकुर ने कहा कि टिक्कर नावर क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और वर्तमान कांग्रेस सरकार के 2 से अधिक वर्षों में यहाँ पर समुचित विकास सुनिश्चित हुआ है। जहां किसी समय टिक्कर उप मंडल को कच्ची सडक़ों का क्षेत्र माना जाता था। वहीं आज इस क्षेत्र को पक्की और बेहतरीन सडक़ों के लिए जाना जाता है।

इसी श्रृंखला में देवरी घाट टिक्कर सडक़ को 9 करोड़ 66 लाख की लागत से नाबार्ड के वित्त पोषण के लिए भेजा गया है और स्वीकृति मिलने पर जल्द से जल्द यह कार्य शुरू कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि देवरी घाट क्षेत्र गिरी गंगा और कुपड़ पर्वत के साथ लगता क्षेत्र है और यह प्रातिक सुंदरता से भी परिपूर्ण है। इसलिए आने वाले समय में इस क्षेत्र को पर्यटन की ²ष्टि से भी विकसित किया जाएगा। इस दिशा में गिरी गंगा से कुप्पड़ तक रोपवे निर्माण का सर्वे भी करवाया जा रहा है। रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर स्थानीय नवयुवक मंडल को 50 हजार रूपये देने की घोषणा भी की।


शिक्षा मंत्री ने उसके बाद अपनी गृह पंचायत धार में 8वीं शान ए धार जमींदार (धार उत्सव) वॉलीबल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। यहां पहुंचने पर स्थानीय नवयुवक मंडल और स्थानीय निवासियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। धार में लीजेंड वर्ग में 18 टीमे और आेपन 12 टीमों ने भाग लिया।
रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि अपने गृह पंचायत में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर वह प्रसन्नता का अनुभव कर रहें हैं। इस दौरान उन्होंने नवयुवक मंडल धार को इस आयोजन पर शुभकामनायें दी। रोहित ठाकुर ने बताया कि धार जमींदार का वॉलीबल से बहुत पुराना सम्बन्ध है और उनके पिता स्व. जगदीश ठाकुर भी इस टीम का एक हिस्सा हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि 2 वर्षों से अधिक समयावधि के दौरान धार में अभूतपूर्व पूर्व विकास हुआ है जिसमें कि 50 लाख की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य और 4 लाख की लागत से कलाला प्रांगण में लगाई गयी हाइ मास्ट लाइट प्रमुख है। इसके अतिरिक्त, 8 लाख 57 हजार रूपये की लागत की सौर ऊर्जा आधारित लाइट्स भी स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 14 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से कोहलाड़ा-अंटी मार्ग का स्तरीयकरण और 35 लाख की बैरली सडक़ की मेटलिंग और टारिंग के अलावा 80 लाख रूपए से जुब्बल से धार मार्ग की री-टारिंग का कार्य भी पूरा हुआ है। इसके अलावा पंचायत के तहत आने पहाड़ गांव में हुई क्षति को पूरा करने के लिए 75 लाख रूपए खर्च हुए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने स्थानीय नव युवक मंडल को 50 हजार रूपये देने की भी घोषणा की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles