विश्वस्तर पर कबड्डी में चमकी देश की बेटियां
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भारतीय कबड्डी टीम की शानदार उपलब्धि ने देश का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता में हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियों का चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। ये सभी खिलाड़ी हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्र के संबंध रखती हैं। इन लड़कियों की कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल जगत में हिमाचल की बेटियां लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम में हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया था। अब कबड्डी टीम में पांच खिलाड़ियों का चयन होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की बेटियां अपनी प्रतिभा और मजबूत इरादों के दम पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने पूरी भारतीय टीम और विशेष रूप से हिमाचल की लड़कियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है, ताकि भविष्य में और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। शिक्षा मंत्री का कहना था कि मंडी के संधोल और शिमला के जुब्बल के खेल छात्रावास में लड़कियों को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा वर्तमान सरकार खिलाडिय़ों को भी बेहतर सुविधाएं दे रही है। जिससे खिलाड़ियों का मलोबल बढ़ेगा।
हिमाचल की 5 खिलाड़ी टीम का हिस्सा होना गौरव की बात : रोहित ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :