Wednesday, March 4, 2026

थरोला व मंढोल पंचायत से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

हिमाचल आजकल

शिमला। कोटखाई की ग्राम पंचायत थरोला के टाऊ गाँव से संबंध रखने वाले भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुनील कुमार ( राजू ), जुब्बल की ग्राम पंचायत मंढोल से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुंदर सिंह माऊँटा, रावींन्दर माऊँटा व नितिन माऊँटा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सुनील कुमार (राजू), सुंदर सिंह माऊँटा, रावींन्दर माऊँटा व नितिन माऊँटा को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई के उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, ग्राम पंचायत मंढोल के प्रधान चंदर रांगटा, राजेश कुमार ग़रीबटा पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सारी, डॉ० अनंत राम, उधम लाल रिल्टा, जितेंदर मैहता, सोहन सिंह खिन्टा,यशपाल गेजटा, हरि चंद शांटा व राज कुमार डफ़रेट भी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles