Wednesday, March 4, 2026

जुब्बल कोटखाई में 400 करोड़ से हो रहा सडक़ों का निर्माण : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने उत्ष्ट केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला पुजारली-4 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सडक़ें विकास की भाग्य रेखाएं होती है और हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में जहां की भौगोलिक परिस्थितियां दुर्गम है, वहां सडक़ों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इसीलिए सडक़ों का निर्माण और उनका विकास उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के साथ वह आगे बढ़ रहे है। इसका परिणाम यह है कि वर्तमान में जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र सडक़ों के घनत्व में पूरे प्रदेश भर में अग्रणी है। शिक्षा मंत्री ने शनिवार को पुजारली-4 के प्रवास के दौरान 22 लाख 45 हजार रुपए की लागत से राजकीय उत्ष्ट केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला पुजारली-4 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि पाठशाला को फर्नीचर के लिए 2 लाख 20 हजार रुपए भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इसी दिशा में कार्य करते हुए लगभग 400 करोड़ रुपए से विभिन्न सैकड़ों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत कोटी सराई धार सडक़ लगभग 15 करोड़ रुपए अनुमोदित कर दी गई है। इसके अलावा स्याआे कैंची से बदशाल पुल की डीपीआर विचाराधीन है जिसपर लगभग 14. 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मेंदली से स्याओ कैंची सडक़ का कार्य प्रगति पर है और इस पर करीब 10 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं।



केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला पुजारली-4 के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
रोहित ठाकुर ने पुजारली-4 के प्रवास के दौरान 22 लाख 45 हजार रुपए की लागत से राजकीय उत्ष्ट केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला पुजारली-4 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पाठशाला को फर्नीचर के लिए 2 लाख 20 हजार रुपए भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

प्रदेश सरकार खेलों दे रही बढ़ावा
इसके बाद शिक्षा मंत्री ने नवयुवक मंडल टिक्करी द्वारा आयोजित 7वे अमन मेमोरियल वलीबल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट में कुल 25 टीम के 180 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलाों को बढ़ावा दे रही है। । उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाआें को खेलों के लिए एक समुचित वातावरण उपलब्ध होना चाहिए और प्रदेश सरकार इसके लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने आयोजनकर्ता नवयुवक मंडल टिक्करी को 50 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।



शिक्षा मंत्री 15 जून को कठासू में विभिन्न परियोजनाआें के करेंगे लोकार्पण और भूमि पूजन
शिक्षा मंत्री रविवार को सुबह 11 बजे बरथाटा-कठासू, पटवार सर्कल के पटवारखाना भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह लंगर भवन कठासू का भूमि पूजन करेंगे और कोहली से धापली तक संपर्क सडक़ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री ग्राम पंचायत बरथाटा और कठासू के तहत विभिन्न गांवों के लिए खोरनी नाला से जलापूर्ति योजना के उन्नयन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह नवयुवक मंडल कठासू द्वारा आयोजित 7वें पूर्ण चंद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles