हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत झडग़ के निवासी रघुवीर सिंह मैहता, गुमान मैहता, आमीन मैहता ने सपरिवार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिथटा,मस्त राम किमटा,कुलवंत मैहता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा व लोकेश किमटा भी उपस्थित रहे।
जुब्बल के झडग़ के रघुवीर सिंह मैहता, गुमान सिंह मैहता व आमीन सिंह मैहता की कांग्रेस में वापसी
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :