कांग्रेस के कई केंद्रीय नेता होंगे समारोह में शामिल
हिमाचल आजकल
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कि केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर शिमला के रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून की जगह 15 जुलाई को किया जाएगा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जन खरगे,महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा,प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई अन्य केंद्रीय नेताओं ने इस समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर प्रतिमा के अनावरण की तिथि 15 जुलाई को करने का आग्रह किया,जिसे उन्होंने मान लिया है। वे रविवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नहीं देश के प्रख्यात नेता थे। उनकी प्रतिमा अनावरण में पक्ष ही नही विपक्ष के नेता व कई अन्य वरिष्ठ लोग भी शामिल होना चाहते है। उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बन कर तैयार होकर शिमला पहुंच चुकी है और अब इसका अनावरण 15 जुलाई को केंद्रीय नेतृत्व की मौजूद्गी में ही किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य,सभी विधायक इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बनेंगे।
लोक निर्माण मंत्री पिछले दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को प्रतिमा के अनावरण के लिए नेताओं को आमंत्रित करने गए थे। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने इस समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई है। पर 23 जून को सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी की पूर्व निर्धारित कार्यों के चलते व उनके दिल्ली से बाहर होने की बजह से उनके आग्रह पर अब इस समारोह को 23 जून की जगह 15 जलाई को करने का निर्णय लिया है जिससे शीर्ष नेतृत्व इस समारोह में शामिल हो सकें।
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उन्होंने इस समारोह में प्रतिपक्ष के नेताओं को भी निजी तौर पर आमंत्रित किया है और उन्होंने इसमें शामिल होने की इच्छा भी जताई है।
वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 15 जुलाई को होगा : विक्रमादित्य सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :