हिमाचल आजकल
शिमला जून। कोटखाई के उबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत रत्नाड़ी में आज बखराला-अडिय़ाला-कौल वाया बशनाल सडक़ की पासिंग की गई। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस सडक़ की पासिंग से क्षेत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाआें की पहुंच में सुधार, और कृषि आधारित जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सडक़ क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर कलम सिंह चौहान, नायब तहसीलदार, कोटखाई, मोती लाल डेरटा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई, लायक राम औस्टा, पूर्व जिला परिषद सदस्य, हरी दत्त, बीडीसी सदस्य , रूप लाल जस्टा, प्रधान ग्राम पंचायत बाघी, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस कोटखाई के अध्यक्ष अतुल चौहान, हिमाचल पथ परिवहन निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहें।
बखराला-अडिय़ाला-कौल वाया बशनालल सडक़ की हुई पासिंग
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :