Friday, February 27, 2026

नावर क्षेत्र में बिछ रहा सडक़ों का जाल : रोहित ठाकुर

जुब्बल नावर कोटखाई में अब तक 136 सडक़ों की गई पासिंग
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो रहा हैं। यहां पर सडक़ों का जाल बिछ रहा है। हर गांव में एक समान विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। क्षेत्र में 136 सडक़ों की पासिंग करवाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना 4 और नाबार्ड के तहत क्षेत्र की 8 सडक़े अनुमोदित की जा चुकी है। कांग्रेस सरकार क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर सडक़ों को पक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि बागी-खदराला सडक़ 9 किलोमीटर, खारला सडक़ 5 किलोमीटर, खलाई सडक़ 5 किलोमीटर, थाना सडक़ 5 किलोमीटर, गंगानगर से टिक्कर सडक़ 27 किलोमीटर, मैंदली से धनासी धार सडक़ 24 किलोमीटर पक्की की जा चुकी है। शीलघाट से खांगटा और घनासी धार से बरछार पुल तक सडक़ निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपए दिए गए है। यह बात शिक्षा मंत्री शुक्रवार को जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के टिक्कर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

शिक्षा में अग्रणी राज्य बन रहा हिमाचल
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा रहा है। स्कूलों में भवन निर्माण के लिए बजट मुहैया करवाया जा रहा है। इसके साथ ही रिक्त पड़े शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पदों को भरा जा रहा है। केंद्र की परफर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल प्रदेश ने अच्छी प्रगति की है। एएसएआर की रिपोर्ट में भी प्रदेश ने शिक्षा क्षेत्र में काफी सुधार दर्ज किया है। शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश देश में अग्रणी राज्य बन कर उभर रहा है। आगले साल में नेशनल अचीवमेंट सर्वे होना है, इसमें भी हिमाचल अपनी स्थिति में सुधार करेगा।

टिक्कर पुलिस चौकी का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री ने टिक्कर पुलिस चौकी का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि टिक्कर क्षेत्र को पुलिस चौकी का नया भवन मिलने से पुलिस विभाग को लाभ होगा। इसके अलावा स्थानीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में लाभ मिलेगा। हमारी सरकार ने निर्धारित समय में भवन का निर्माण कार्य सम्पन्न करवाया है। इस पुलिस चौकी का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपए से किया है ।
शिक्षा मंत्री ने कहा टिक्कर बस स्टैंड के निर्माण के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जल्द ही शिलान्यास करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ फायर स्टेशन के लिए भूमि चयन करने के बाद आगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रदेश सरकार बागबानों की हितैषी
रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बागबानों की हितैषी है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बागबानों की लंबे समय से चली आ रही मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया है। सरकार ने सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाया है। राज्य सरकार ने सेब उत्पादकों की देनदारियों को चुकाने के लिए एमआईएस के तहत 153 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इस राशि में पिछली सरकार का बकाया 90 करोड़ रुपए शामिल है। उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles