Sunday, January 11, 2026

युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका : रोहित ठाकुर

शिक्षा विभाग में 937 टीजीटी पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी
हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के जीवन में खेलों का अपना एक अहम स्थान है। खेलों से जहां शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है वहीं खेल स्वस्थ मनोरंजन का भी एक साधन है। इसके अतिरिक्त खेलों से एक प्रतियोगिता का भाव भी पैदा होता है, जो युवाओं के भविष्य में उपयोगी सिद्ध  होता है। यह बात शनिवार को रोहित ठाकुर ने 49 वीं बुशहर क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता शीलघाट (रोहड़ू) के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को इस आयोजन पर बधाई दी। प्रतियोगिता में बराल डबल ए ठियोग विजेता और रझाणा डायनेमिक उप विजेता रही।


उन्होंने बताया कि हमारा प्रदेश एक पहाड़ी प्रदेश है और क्रिकेट जैसे खेल के लिए यहां पर समतल और बड़े मैदानो की कमी है। इसके बावजूद भी इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाना एक प्रशंसनीय कार्य है और बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता शीलघाट तो अपने आप में एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता है और अगले वर्ष यह प्रतियोगिता अपने 50वें वर्ष में प्रवेश कर जाएगी।
गौरतलब है कि बुशहर कप खेल कूद प्रतियोगिता एक  ऐतिहासिक  खेल प्रतियोगिता है। वर्ष 1976 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में हर वर्ष खेल कूद गतिविधियां आयोजित की जाती रही है। इस प्रतियोगिता में कब्बडी और वॉलीबाल की स्पर्धाएं भी होती रही हैं। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें स्थानीय खिलाडिय़ों के अतिरिक्त उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आये महिला मंडलों की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल बन रहा अग्रणी
शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के गंभीर और प्रभावी निर्णयों के परिणामस्वरूप हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में उभर कर सामने आया है। एएसएआर की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल पहले स्थान पर आया है और हाल ही में आई पीजीआई की रिपोर्ट में भी हिमाचल ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त पिछले अढ़ाई वर्षों में सरकार ने अध्यापकों की अलग अलग श्रेणीयों के हजारों पदों को भरा है। वर्तमान में 937 टीजीटी पदों की भर्ती प्रक्रिया और 6700 एनटीटी के पदों की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।


इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने स्थानीय युवक मण्डल को इस आयोजन की बधाई दी और अगले वर्ष, जो कि इस प्रतियोगिता का 50वां वर्ष होगा, उसके लिए भी अग्रिम बधाई दी। उन्होंने बताया कि आने वाले सेब सीजन के मद्देनजर जितने भी लिंक रोड है, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा, जिससे सेब कि फसल को बाजार तक पहुँचाने में समस्या न हो।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने नवयुवक मंडल शील को 1 लाख रुपए और विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने 50 हजार रूपए देने की घोषणा भी की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles