हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत झगटान से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता इंद्र सैन दथान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। रोहित ठाकुर ने पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत झगटान के उप प्रधान सरलेश जेगटा भी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :