Friday, February 27, 2026

पंडोह डैम में एकत्रित वन लकडिय़ों की जांच करेगी सीआईडी

हिमाचल आजकल
शिमला। हाल ही में बादल फटने की घटना के बाद पंडोह डैम में जमा हुई लकड़ी से संबंधित मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह मामला आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया है। पिछले सप्ताह बादल फटने की घटना और आस-पास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण पहाडिय़ों से भारी मात्रा में लकडिय़ां बहकर पंडोह डैम में एकत्रित हो गई थी।
इतनी बड़ी मात्रा में लकडिय़ां इकठ्ठा होने के संभावित कारणों को सामने लाया जाएगा। इस दिशा में सरकार ने अब इस मामले की सीआईडी जांच का फैसला लिया है ताकि सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाया जा सके। नदी में बह रही लकडिय़ां और पंडोह बांध में तैरती हुई लकडिय़ों का वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई हैं। इस विषय में लोगों की चिंता को देखते हुए निरंतर जांच की मांग की जा रही थी। इस लिए सीआईडी जांच का निर्णय लिया गया है। आपदा पीडि़त लोगों की सहायता में पूरा सरकारी तंत्र दिन-रात कार्य कर रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles