प्रदेश सरकार राज्य में खेल व खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही : सुक्खू
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जापान के ओसाका में 15 से 23 जुलाई, 2025 तक आयोजित होने वाली शिटोकाई गोजू-रियू कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 20 सदस्यीय भारतीय दल को अपने अधिकारिक आवास ओक ओवर से रवाना किया। भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाडिय़ों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना समस्त देशवासियों और खिलाडिय़ों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने इन खिलाडिय़ों के परिश्रम की सराहना करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन और जीत की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल और खेल प्रतिभाआें को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्घ है और इस दिशा में अनेक पहल की गई हैं। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओलंपिक, पैरालिम्पक और शीतकालीन ओलिंपक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार राशि को 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं के लिए 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताआें के लिए एक करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए किया है। इसी प्रकार एशियन गेम्स और पैरा-एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेताआें को दी जा रही पुरस्कार राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं को 30 लाख से बढ़ाकर 2.5 करोड़ रुपए और कांस्य पदकविजेताओं को 20 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए किया है।
कराटे प्रतियोगिताआें में भाग लेने वाले 20 सदस्यीय दल में 11 खिलाड़ी जिला शिमला के बाघी स्थित रूट्स कंट्री स्कूल से हैं और बाकी खिलाड़ी हिमाचल सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम पांच वर्षों के बाद के बाद भाग ले रही है। खिलाडिय़ों सहित टीम के हेड कोच सैन्सी अनिल कुमार जिश्टा और सहायक कोच सैन्सी हरि तमंग भी जापान जा रहे हैं। इस अवसर पर रूट्स कंट्री स्कूल के संस्थापक सुनील रोहटा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय खिलाडिय़ों को रवाना किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :