हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र में मसेरन के निकट तरंगला में हुई बस दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 27 अन्य लोग घायल हुए हैं। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में घायलों का उपचार किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्स बिलासपुर भेजा गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की र्घटनाग्रस्त बस सरकाघाट से दुर्गापुर जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन मंडी को मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि अतिशीघ्र प्रदान करने और घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माआें की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की हैं।
मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :