हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के रिज मैदान पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सभी सम्मान करते हैं और वह एक प्रखर और सच्चे राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि वह अपने विचारों की स्पष्टता के लिए जाने जाते थे। कुल्लू जिले के प्रीणी में उनका घर है और हिमाचल प्रदेश से उनका विशेष लगाव था।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, नगर निगम के पार्षद्गण, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :