शिक्षा मंत्री ने की रिहाली मेला शिला घुण्ड में शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है और यह जरूरी है कि हम सब इन सांस्कृतिक धरोहरों को संजो कर रखे जिसे हमारी महान और अनूठी देव संस्कृति अनंत काल तक संरक्षित रह सके। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए बताया कि हमारी संस्कृति हमें आपसी प्रेम सद्भाव और मेलजोल का संदेश देती है। शिक्षा मंत्री ने शिला घुण्ड में ऐतिहासिक रिहाली मेला में भाग लेकर देवता ग्रहणेश्वर के मंदिर में शीश नवाया और देवता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी देवठी शिलाघुण्ड निवासियों को रिहाली मेला की शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि कि ठोडा हमारे पहाड़ी क्षेत्र का एक ऐतिहासिक खेल है जिसका इतिहास महाभारत कालीन योद्धाओं से जुड़ा हुआ है। वर्तमान समय में इस खेल में शाठी और पांशी क्षेत्र के लोग आपस में धनुष बाण से खेलते हैं। इसमें शाठी कौरवों और पांशी पांडवो का प्रतिनिधित्व करते हैं। रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ठोडा को अंडर 19 खेलों के तहत मंजूरी प्रदान की है। अब यह प्रतियोगिताएं स्कूलों के स्तर पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने मेले में आई 4 ठोडा टीमों को 10-10 हजार रुपए और मेला कमेटी को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैन की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए सांस्तिक कार्यक्रम पर 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए।

शिक्षा मंत्री ने बगैन स्कूल के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शनिवार को उपमंडल ठियोग के बगैन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैन के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस भवन का निर्माण पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ा है। रोहित ठाकुर ने इस निर्माण से सम्बंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि यह कार्य नवंबर महीने तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य के लिए शेष राशि भी शीघ्र ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर परीक्षा भवन बनाने के लिए तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श करने के बाद मंजूर कर लिया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगैन का भवन जो 25 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन है उसे अगले माह तक पूरा कर लिया जायेगा। यह निर्माण कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा हो रहा है।



| All Rights Reserved | Website By :