हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शिमला में ‘माई बुक माई स्टोरी’ पहल के तहत “मोबाइल लाइब्रेरी” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कदम बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल है।
इस योजना के अंतर्गत, मोबाइल लाइब्रेरी राज्य के 10,000 प्राथमिक व मिडल स्कूलों तक पहुंचेगी। इसका उद्देश्य बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से किताबें उपलब्ध कराना है ताकि वे आसानी से ज्ञान की दुनिया में प्रवेश कर सकें। यह अभियान 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर संपन्न होगा।

इस अवसर पर समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा , उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, स्कूली शिक्षा निदेशक आशीष कोहली और समग्र शिक्षा के कोऑर्डिनेटर विशेष रूप से उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :