Monday, April 13, 2026

तीन दिवसीय दौरे पर शिमला आएगी रजनी पाटिल

हिमाचल आजकल
शिमला । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य व प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल 21 से 23 अगस्त तक शिमला के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वह पार्टी नेताओं अग्रणी संगठनों के नेताओं से भी बैठके करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त को रजनी पाटिल   शिमला पहुंचेगी। इसके बाद  विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगी। रजनी पाटिल 22 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगी। दोपहर 12 बजे वोट चोर,कुर्सी छोड़ रैली में भाग लेंगी।  कांग्रेस प्रभारी 23 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रजनी पाटिल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री,पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पीसीसी के अन्य पूर्व नेताओं से अलग अलग मुलाकात करेंंगी।  इसके बाद वह 2 बजे शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी।

22 अगस्त शिमला में   रैली आयोजित करेगी कांग्रेस
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वोट चोर,कुर्सी छोड़ अभियान की रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री,प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य,पार्टी के सभी विधायक, बोर्डों निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पीसीसी के सभी पूर्व सदस्यों,जिला व ब्लकों के सभी पूर्व पदाधिकारियों,अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles