Sunday, January 11, 2026

शिक्षा मंत्री ने शशि पाल को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी

हिमाचल आजकल
शिमला। सोलन के राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला, शमरोड़ के जेबीटी अध्यापक शशि पाल का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि को हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जेबीटी अध्यापक शशि पाल ने डिजिटल लर्निंग और ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका प्रयास शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करता है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम की पहचान है, बल्कि हजारों अध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था आज जिस ऊंचाई पर खड़ी है उसके पीछे हमारे समर्पित शिक्षकों की निष्ठा और तपस्या है। अध्यापक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं बांटते, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, नैतिकता और राष्ट्र सेवा का संकल्प भी जगाते हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles