फल मंडियों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों के रॉयल सेब की डिमांड
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में अब सेब सीजन पूरे जोरों पर चल रहा है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकडऩे शुरू कर दी है।
हालांकि प्रदेश में भारी बारिश के चलते सेब सीजन प्रभावित हो गया था। अब मौसम खुलने के बाद सेब तुड़ान में तेजी आने लगी है। सूबे के ऊंचाई वालेक्षेत्रों में सेब सीजन शुरू होने के साथ सेब के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। अब तक प्रदेश व देश की विभिन्न मंडियों में करीब 1 करोड़ 40 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है।
उधर, जिला शिमला के कोटखाई, रोहड़ू, जुब्बल, चौपाल व कुमारसेन के मध्यम व अधिक ऊंचाई क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बागवानों को सेब तुड़ान करने में
दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फल मंडियों अच्छी क्वालटी के में सेब के दाम 1400 से लेकर 2500 रुपए तक है। देश व प्रदेश की मंडियों में अब रॉयल सेब ने दस्तक दे दी है। मंडियों में रॉयल सेब की अधिक डिमांड आ रही है। हिमाचल में इस बार सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कार्टन में ही की जा रही है। बारिश के चलते देश व प्रदेश की विभिन्न मंडियों में सेब की आमद में काफी कमी आई है। लेकिन धूप खिलने के साथ मंडियों में सेब की आमद एकाएक बढ़ जाएगी। प्रदेश व देश की अन्य फल मंडियों में हर रोज मंडियोंमें करीब 1 लाख सेब की पेटियां पहुंच रही है। जबकि पिछले हफ्ते तक हर रोज साढ़े तीन लाख तक सेब की पेटियां मंडियों पहुंच रही थी। वहीं प्रदेश ऊंचाई वाले क्षेत्रों उसे सेब मंडियों जोर पकड़ने लगा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के रॉयल वैरायटी के सेब की पूरे देश में अधिक डिमांड रहती है। रॉयल सेब को लंबे समय तक सीए स्टोर में रखा जा सकता है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस बार सेब की फसल की कम पैदावार की अनुमान लगाया गया है। लिहाजा ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों को इस बार मंडियों सेब के अच्छे दाम मिलने की आसार नजर आ रहे है। प्रदेश की पराला, सोलन और परवाणु फल मंडी में सेब ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब पहुंच रहा है।
देश व प्रदेश मंडियों में पहुंची 1.40 करोड़ सेब की पेटियां
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :