मुख्यमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के एनएसए में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारम्भ किया
हिमाचल आजकल
शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर शिमला से 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा108 (एनएसए) में समायोजन और स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा108 योजना के तहत 241 एम्बुलेंस प्रदेश भर मे क्रियाशील हैंए जो आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। आज 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को इस बेड़े में शामिल किया गया है। इन एम्बुलेंस में जीवन रक्षक स्वास्थ्य सेवा उपकरण जैसे ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, ईसीजी मशीन, आपातकालीन एम्बू बैग, ऑक्सीजन सिलेंडरए रक्तचाप निगरानी मशीन सहित 19 आपातकालीन जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एम्बुलेंस को सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों और अन्य दूरदराज के स्थानों पर तैनात किया जा रहा है ताकि आपात स्थितियों में मरीजों को स्थानांतरित किया जा सके। इन एम्बुलेंस में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल के लिए आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

मुख्यमंत्री ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देशभर में जन.स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3ण्0 हमारे युवाओं को तंबाकू के खतरों से बचाने की प्रदेश सरकार की एक और सशक्त पहल है। यह अभियान 60 दिन यानी 8 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें जागरूकता, रोकथाम और तंबाकू नियंत्रण कानूनों के सख्त पालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तम्बाकू हर साल भारत में 1.35 लाख से अधिक लोगों की जान लेता है और गंभीर बीमारियां जैसे कैंसरए हृदय रोग और फेफड़ों की समस्याएं पैदा करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रकार के तम्बाकू उपयोग, ई.सिगरेट और हुक्का बार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड लगातार अभियान चलाकर हुक्का बार और ई.सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे।


| All Rights Reserved | Website By :