Monday, January 12, 2026

बागवानों का सेब समय पर मंडियों तक पहुंचाया : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री  ने कोट कायना में किया सामुदायिक भवन व  पंचायत भवन का उद्घाटन
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज  जुब्बल के कोट कायना पंचायत के तहत  मगावटा गाँव में 22 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन और काईना गांव में 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर रोहित ठाकुर ने पंचायत के निवासियों को बधाई दी। काईना  में आयोजित समारोह में रोहित ठाकुर ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए बताया कि कोट कायना पंचायत उनके विधानसभा क्षेत्र का एक अहम भाग है और यहाँ के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहते है।


 
शिक्षा मंत्री ने बताया कि जुब्बल कोटखाई नावर एक सेब बहुल क्षेत्र है और इस वर्ष का सेब का सीजन अब लगभग समाप्त हो चुका है। इस बार  का वर्ष सेब के उत्पादन और विपणन के नज़रिये से काफी चुनौतीपूर्ण रहा है क्योंकि मानसून के समय में अत्यधिक बरसात होने के कारण सडक़ों और अन्य मूलभूत आधारभूत ढांचे का ज्यादा नुक्सान हुआ है जिसके कारण प्रदेश को 6000 करोड़ रुपए का नुक्सान उठाना पड़ा हैए जिसमें 3000 करोड़ रुपए केवल सडक़ों का नुकसान हुआ है। इतनी कठिन परिस्थिति के बावजूद भी बागवानो की फसल का विपणन किया गया और हर क्षेत्र से बागवानों का सेब बाजार तक सफलता पूर्वक पहुंचाया गया। करीब  2 करोड़ 71 लाख पेटीयां विभिन्न मंडियों में बिक्री के लिए पहुंची है। उन्होंने बताया कि जहां पिछले वर्ष मंडी मध्यस्थता योजना के तहत  40 हज़ार मीट्रिक टन सेब खरीदा गया था, वहीं इस वर्ष इसके दुगुने से भी अधिक करीब 95 हज़ार मीट्रिक टन सेब 250 खरीद केंद्रों पर 12 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा गया है।

जुब्बल नावर कोटखाई में 141 सडकों की  हुई पासिंग
रोहित ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस सरकार के वर्तमान कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई कि 62 पंचायतों में सर्वांगीण विकास हुआ है जिसके तहत  सर्वाधिक 141 सडक़े पास हुई है जिससे कि जनता के लिए विकास के नये आयाम खुले है। इसके अतिरिक्त पेयजल और बिजली जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के तहत उप मण्डल जुब्बल में 53 करोड़ की राशि से बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और स्तरोन्नत के विभिन्न कार्य उन्नति पर है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles