Sunday, January 11, 2026

मुख्यमंत्री ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29प्त50 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ रुपए लागत की पांच विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में 6.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन और नोहराधार में 2.20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सब मार्किट यार्ड चरण-1 का उद्घाटन किया।
उन्होंने दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली रेणुका जी ददाहू बिरला सडक़ए जल शक्ति विभाग उप मंडल नोहराधार के तहत रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 17.89 करोड़ रुपए की लागत से सिंचाई सुविधा और ग्राम पंचायत भराड़ी, नोहराधार के गांव चोकन, ठांडी, हरिजन बस्ती चुमानु और कुदाग के लिए 94 लाख रुपए की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना रोंडी पुल का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और अन्य लोग माइना बाग में मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles