मुख्यमंत्री ने 66 पैट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान से 66 पैट्रोलिंग वाहनों को रवाना किया। ये सुरक्षा वाहन प्रदेश के 10 जिलों शिमलाए मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, कुल्लू,सिरमौर, सोलन और चंबा के विभिन्न पुलिस थानों में तैनात किए जा रहे हैं। 18.42 करोड़ रुपए की लागत से खरीदे गए इन वाहनों में 35 इलैक्ट्रिक वाहन, 14 इंटसेप्टर वाहन, 10 रैकर वाहन और 7 डब्ल्यूडी डीजल वाहन शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का लक्ष्य न केवल सडक़ दुर्घटनाओं को कम करना है बल्कि प्रदेश की जनता के लिए सुरक्षित एवं आपदा प्रतिरोधी यातायात प्रणाली विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सडक़ दुर्घटनाओं में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शीघ्र ही सरकार द्वारा हमीरपुर में लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से समेकित सडक़ सुरक्षा प्रवर्तन प्रणाली के तहत एक अत्याधुनिक सडक़ सुरक्षा नियंत्रण एवं कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगाए जो प्रदेश भर में लगाए जा रहे आधुनिक कैमरों से जुड़ा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्टेट रोड़ ट्रांसर्फोमेशन परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश में सडक़ सुरक्षा में अनेक सुधारात्मक पग उठाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत पुलिस विभाग के लिए 3373 सडक़ सुरक्षा प्रवर्तन उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 60 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों को राज्य के 10 जिलों में वितरित किया जाएगाए जिससे प्रदेश में सडक़ सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि हिमाचल प्रदेश की पुलिस को देश में नम्बर एक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में 1200 कांस्टेबलों की भर्ती की गई है।


| All Rights Reserved | Website By :