हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश विधान सभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में कुल 8 बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय की संस्तुती के बाद विधानसभा सचिवालय द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही सदस्य अब अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित सूचनाएं ऑन लाईन और ऑफ लाईन विधानसभा सचिवालय को भेज सकते हैं। पठानिया ने कहा कि 26 नवम्बर को सत्र का शुभारम्भ सुबह 11 बजे होगा और पहले दिन शोकोदगार होंगे। इस शीतकालीन सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी जिसमें 4 दिसंबर का एक दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। जबकि 29 व 30 नवंबर को बैठकें नहीं होगी।
विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवबर से 05 दिसम्बर तक: कुलदीप पठानिया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :