Sunday, April 12, 2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सड़कों के क्षेत्र में किया अभूतपूर्व विकास: मोती लाल डेरटा

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में क्षेत्र ने पिछले तीन वर्षों में सड़कों और ढांचागत विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल–नावर–कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा व कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रेस को ज़ारी एक संयुक्त बयान में कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक ₹500 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाएँ स्वीकृत हुई हैं जिनका कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत 29 सड़कों के लिए ₹302 करोड़ जिसमें PMGSY–III में 11 सड़कों के लिए ₹190 करोड़ तथा PMGSY–IV के तहत 18 सड़कों के लिए ₹112 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मोती लाल डेरटा ने कहा कि सड़कों का यह ऐतिहासिक विस्तार बागवानों और ग्रामीण जनता को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 से 2022 के बीच सड़कों के मामलें में जुब्बल–नावर–कोटखाई पूरी तरह उपेक्षित रहा। भाजपा कार्यकाल में PMGSY–I व II के तहत जहाँ प्रदेश को ₹2300 करोड़ के 463 प्रोजेक्ट्स मिले वहीं जुब्बल-नावर-कोटखाई को एक भी परियोजना नहीं मिली। मोती लाल ड़ेरटा ने कहा कि इसी प्रकार CRF के तहत ₹941 करोड़ और NABARD के तहत ₹1460 करोड़ के 333 प्रोजेक्ट्स स्वीकृत हुए थे मगर जुब्बल–नावर–कोटखाई को उसमें भी कोई स्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के 2012–17 के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई को NABARD के तहत 29 सड़कों के लिए ₹117 करोड़ की स्वीकृति मिली जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक थी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की उदासीन रवैये के चलते जुब्बल-नावर-कोटखाई में भाजपा के शासन में मात्र 5 सड़कों की पासिंग हुई, वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी के तीन वर्षों में 147 सड़कों की पासिंग हो चुकी है। मोती लाल ड़ेरटा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के पूर्व कार्यकाल (2003–07 एवं 2012–17) में जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाकर उन्होंने पूरे प्रदेश में नया रिकॉर्ड कायम किया। विशेष रूप से ऊपरी शिमला की जीवनरेखा कही जाने वाली ठियोग–हाटकोटी सड़क जो भाजपा के ढुलमुल रवैये के चलते अभिशाप बन चुकी थी उसका 92% प्रतिशत निर्माण कार्य शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के 2012-17 के कार्यकाल में संभव हो पाया था। अंत में मोती लाल डेरटा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में जुब्बल–नावर–कोटखाई आज एक आदर्श, विकसित विधानसभा क्षेत्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कोटखाई की ग्राम पंचायत बाघी, पुड़ग व नगान में सड़कों की हुई सफ़ल पासिंग, जनता ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया
शुक्रवार को कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाघी ग्राम पंचायत बाघी की डूंगा थाच से डिलवी सड़क, मातलू साराह घारटी खड्ड से कथिया बाबा आश्रम सड़क, शाही गाड से जमदेड़ा सड़क, ग्राम पंचायत पुड़ग की लिंक रोड धनरोटी नाला से केहमली बाहलीधार पुड़ग सड़क व ग्राम पंचायत नगान की लखवी गांव के लिए सड़क की सफल पासिंग हुई। ग्राम पंचायत बाघी, पुड़ग व नगान वासियों ने कहा कि सड़कों की सफ़ल पासिंग ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा सड़कों से न केवल आवागमन में तेजी आएगी बल्कि ग्रामीण जीवन के कई पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये सड़क ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाएंगी और कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देंगी। ग्राम पंचायत बाघी, पुड़ग व नगान की जनता ने सड़कों की पासिंग करवाने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान ग्राम पंचायत बाघी, पुड़ग व नगान पंचायत के लोग, प्रशासनिक अधिकारीगण, लोक निर्माण विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles