Sunday, January 11, 2026

हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सुधार हुआ : राजेश घर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री व शिक्षा मंत्री ने किया आजीविका केंद्र जुब्बल का लोकार्पण
हिमाचल आजकल
शिमला। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जुब्बल में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित शहरी आजीविका केंद्र के भवन का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने बताया कि इस भवन के बनने से आईटीआ जुब्बल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और संस्थान के कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी। यह भवन एक विशेष तकनीक प्री इंजीनियरिंग बिल्डिंग से बनाया गया है जो विशेष कर भूकंप जैसी आपदा के दौरान दौरान सुरक्षा प्रदान करता है। इसके निर्माण में अधिकतम स्टील का उपयोग होता है, जिस कारण यह पर्यावरण के लिए भी कम हानिकारक है क्यूंकि इसमें रेत, बजरीएऔर सीमेंट आदि का उपयोग कम होता है। और फाइबर स्टील का इस्तेमाल होने की वजह से इस तरह के भवन कीमत में भी किफायती होते हैं। इस भवन का निर्माण 18 महीने की तय समय सीमा के भीतर हुआ है।
राजेश धर्माणी ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 2022 में विपरीत आर्थिक परिस्थितियों में सत्ता संभाली जहां 78 हज़ार करोड़ रुपए का हमें विरसात में मिला वहीं वर्ष 2023 और 2025 में आयी प्राकृतिक आपदा में प्रदेश का हज़ारों करोड़ों का नुकसान हुआ। इस सबके बावजूद प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हिमाचल के स्तर में काफ़ी सुधार हुआ है। जहाँ 2021 में हिमाचल 21 वें स्थान पर पहुंच गया था वहीं 2025 के सर्वे में हिमाचल 5वें स्थान पर पहुँच चुका है। जो एक बड़ी उपलब्धि है।

इंजनियरिंग कॉलेज गुम्मा में 104.2 करोड़ खर्च किए जा रहे: रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री ने बताया कि पिछले लगभग 3 वर्षों के कार्यकाल में वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति हुई है और तकनीकी शिक्षा मंत्री के सहयोग से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई में वर्तमान में तीन आईटीआई और कोटखाई के प्रगति नगर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज है। जहां पर स्थानीय और प्रदेश के विभिन्न भागों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।


इंजनियरिंग कॉलेज गुम्मा में इस समय 104.2 करोड़ की लागत से आधारभूत संरचना को मजबत किया जा रहा है। जिनमे से 31.4 करोड़ के कार्य पुरे हो चुके हैं और 71 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। जिन्हे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। इस कार्य के अंतर्गत विभिन्न भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त। इस संस्थान में ईसीसी डिप्लोमा को फिर से शुरू किया गया है। जिसे कि 2021 में छात्रों की कम संख्या होने के कारण बंद कर दिया गया था। अगस्त 2024 में आईटीआई टिक्कर को 5 करोड़ 87लाख से निर्मित अपने भवन में शिफ्ट किया गया है। और कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोर्स शुरू किया गया है इसके अतिरिक्त आईटीआई जुब्बल में सोलर टेक्निशियन का कोर्स भी शुरू किया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles