हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को जिला शिमला की ऑब्जर्वर व राजस्थान के भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजना जाटव से हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने परिधि गृह शिमला में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राकटा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव रजनीश किमटा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन मजबूती, क्षेत्रीय विकास और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक व रचनात्मक चर्चा हुई। यह मुलाकात संगठन के भीतर समन्वय को और मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।



| All Rights Reserved | Website By :