हिमाचल आजकल
शिमला। भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशनए राष्ट्र को ऊर्जा स्वावलंबन की दिशा में मजबूत करने के लिए निरंतर अपनी उत्कृष्टता के शिखर को स्पर्श करता रहा है। इसी क्रम में एनजेएचपीएस ने नवंबर 2025 में 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सवाज़्धिक मासिक विद्युत उत्पादन कर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। यह आंकड़ा एनजेएचपीएस के इतिहास का नवंबर माह का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन हैए जिसने वर्ष 2011-12 में दर्ज 323ण्7 मिलियन यूनिट के पूर्ववर्ती दूसरे सर्वाधिक मासिक कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि एनजेएचपीएस ने नवंबर माह में अब तक का सर्वोच्च उत्पादन 408.909 मिलियन यूनिट हैए जो वर्ष 2010-2011 में दर्ज किया गया था।
इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएन भूपेंद्र गुप्ता ने सभी एनजेएचपीएस टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए सभी कर्मियों के समर्पण , एकजुटता और अनुकरणीय कार्यदक्षता की सराहना की। निदेशक (कार्मिंक) एसजेवीएनए अजय कुमार शर्मां ने भी सभी को इस अहम उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
वहीं परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने एसजेवीएन प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व, सत्त मार्ग दशर्न और संस्थागत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने इस अहम उपलब्धि का श्रेय परियोजना के सभी कर्मियाों की अनवरत मेहनतए दृढ़ प्रतिबद्धता और उच्च तकनीकी दक्षता को दिया।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :