हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई के बड़वी गांव में आगजनी घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आगजनी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगजऩी की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घरों का आग की चपेट में आना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में सरकार पूर्ण रूप से उनके साथ खड़ी है। शिक्षा मंत्री ने प्रशासनिक व राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावितों को तुरंत राहत व सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार आपदा राहत नियमावली के तहत प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता करेगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :