Saturday, February 28, 2026

देवता नागेश्वर का आशीर्वाद पाकर अपने आपको भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं : रोहित ठाकुर

झडग़ में  54 वर्षों के बाद  हो रहा शांत महायज्ञ का आयोजन
 हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज  जुब्बल  के तहत झडग़ में आयोजित शांत महायज्ञ में शामिल हुए। इस महायज्ञ का आयोजन 4 से 6 दिसंबर तक किया जा रहा हैए जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे और नागेश्वर देवता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।  
उन्होंने सभी को बधाई  देते हुए कहा कि लगभग 54 वर्षों बाद इस ऐतिहासिक पल के हम सब साक्षी बने है और देव संस्कृति और देव परंपरा के कारण ही हमारे प्रदेश को देव भूमि के रूप में जाना जाता है।


उन्होंने कहा कि उनका झडग़ क्षेत्र से एक पारिवारिक और भावनात्मक संबंध है।  उन्होंने कहा कि देवता नागेश्वर बुशहर के अलावा जुब्बल क्षेत्र के भी आराध्य देवता है। उन्होंने कहा कि 54 वर्षों के बाद शांत महायज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसमें बुशहर क्षेत्र के लगभग 20 देवता भाग ले रहे हैं। महायज्ञ के मद्देनजर प्रशासन की पूरी तैयारी है पुलिस, अग्निशमन, जल शक्ति, विद्युत और अन्य सभी विभागों की टीम मौके पर मौजूद है। जुब्बल और रोहडू से विशेष बसों का प्रावधान किया गया है और यातायात को सुचारू रखने के दृष्टिगत विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है और उसका पालन करने की अपील की गयी है।  
इस अवसर पर देवता नागेश्वर का आशीर्वाद पाकर वह अपने आपको भाग्यशाली महसूस कर रहे है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को इस आयोजन की बधाई दी और देवता नागेश्वर से क्षेत्र की उन्नति और प्रगति हेतु प्रार्थना की। उन्होंने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, देवता कमेटी और प्रबुद्ध जनता और पंचायती राज प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।


उठाऊ जलापूर्ति योजना के कार्य का किया निरीक्षण
इसके बाद उन्होंने पब्बर नदी से जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों  के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा।  

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles