Saturday, February 28, 2026

शिक्षा मंत्री भगोली में अग्नि प्रभावित परिवारों से मिले

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल की शिली पंचायत के भगोली गांव में आगजनी घटना स्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर दुख साझा किया। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि घर का आग की चपेट में आना बेहद दुखद है। शिक्षा मंत्री ने प्रभावित परिवारों को विश्वास दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावितों को राहत व सहायता सामग्री तुरंत उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि सरकार राहत नियमावली के तहत हर सम्भव सहायता करेगी। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के भी निर्देश दिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles