हिमाचल आजकाल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत शिली के प्रौन्ठी गांव के स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध रखने वाले, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहें और ग्राम पंचायत शिली के पूर्व प्रधान मुकन्द लाल शरखोली के आकस्मिक निधन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुकन्द लाल शरखोली का निधन समाज, संगठन और सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका कांग्रेस पार्टी के लिए योगदान, सेवाभाव और सरल स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।
रोहित ठाकुर ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


| All Rights Reserved | Website By :