हिमाचल आजकाल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 6, 8 और 10 दिसंबर को जुब्बल-कोटखाई तथा रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
रोहित ठाकुर 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे गिलटाडी में श्री गुड़ारु महाराज के पालकी प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
शिक्षा मंत्री 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत चौगन कुल्टी के चौगन में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके बाद वह 11 बजे क्यारवी में मखराडा-क्यारवी गांव को नियमित और विश्वसनीय वैकल्पिक जल आपूर्ति योजना समर्पित करेंगे। इसके बाद वह बाघल में राजकीय उच्च विद्यालय बाघल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।
रोहित ठाकुर 10 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे टिक्कर में विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत तुनाधार शहीद नथूराम देवरीघाट सड़क के शेष कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला कशैनी, ब्लॉक टिक्कर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।
रोहित ठाकुर 6, 8 और 10 दिसंबर को करेंगे जुब्बल-कोटखाई व रोहड़ू क्षेत्र का दौरा
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :